मंडला के कनहरी कला में राज्यपाल का आगमन: दुधारू पशु योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मिला लाभ

मंडला जिले के बिछिया जनपद अंतर्गत कनहरी कला गांव में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना और सिकल सेल स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मांगूभाई पटेल एवं पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री लखन पटेल ने विशेष उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना था। हितग्राहियों को दुधारू पशुओं के पालन-पोषण, दुग्ध उत्पादन और आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही, सिकल सेल बीमारी से प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

राज्यपाल मांगूभाई पटेल ने आदिवासी बैगा समुदाय के लोगों से संवाद करते हुए उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल जाकर बच्चों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और प्रतीकात्मक रूप से घंटी बजाकर विद्यार्थियों को कक्षा में प्रवेश कराया, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल बना।

मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना की विशेषताएं

  • लगभग 94 हितग्राहियों को गाय और भैंस प्रदान की गई।
  • बैगा और भरिया समाज के लोगों को 90 प्रतिशत अनुदान पर दुधारू पशु उपलब्ध कराए जाते हैं।
  • दुग्ध उत्पादन के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण का प्रयास।

पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री लखन पटेल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ऐसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, जिससे ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर विकसित हो सकें।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री लखन पटेल ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर समर्थन और स्नेह व्यक्त करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

बाइट्स

लखन पटेल - पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री

सम्पतिया उईके - लोकस्वास्थ्य यान्त्रिकी विभाग