मुलताई: दीनदयाल रसोई में गैस सिलेंडर का संकट, लगा ताला – भूख से परेशान हो रहे लोग
मुलताई। नगर में संचालित दीनदयाल रसोई में गैस सिलेंडर की कमी के चलते ताला लग गया है, रसोई बंद होने से रोजाना यहां भोजन करने आने वाले जरूरतमंद लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं।
जो भूख से परेशान लोग अब केले खाकर अपना समय निकालने को मजबूर हैं,नपा से मिली जानकारी अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण भोजन नहीं बनाया गया, जिसके चलते रसोई संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
इस वजह से गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोग, जो सस्ती दर पर यहां भोजन करते थे, वह अब भूख से व्याकुल होकर केले खा कर समय बिताने को मजबूर हैं।
मामले को लेकर नागरिकों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि दीनदयाल रसोई जल्द शुरू हो और जरूरतमंदों को समय पर भोजन मिल सके।

Continue With Google
Comments (0)