मुलताई में देर रात भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल
मुलताई। देर रात लगभग 11:23 बजे नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक सड़कों पर ही डटे रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिससे घरों में रखे सामान में हल्की कंपन भी देखी गई। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जनहानि या बड़े नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लगातार आ रहे झटकों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है और तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।
कुछ रहवासियों ने बताया कि झटके इतने अचानक थे कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है, वहीं कई लोगों ने इसे पहले से अधिक तेज बताया।
प्रशासन की ओर से फिलहाल भूकंप की तीव्रता और केंद्र को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं दी गई है।
मुलताई में देर रात भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल
घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Continue With Google
Comments (0)