नेपानगर में पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कई वर्षों से चले आ रहे भगोरिया महोत्सव का आयोजन होता है यह महोत्सव पूर्णता आदिवासी रीति रिवाज और वेशभूषा के साथ आदिवासी लोग मानते हैं
कई वर्षों से इस महोत्सव में आसपास के आदिवासी ग्रामीण लोग दुकान लगाते हैं इस वर्ष से पूर्व नेहरू स्टेडियम में आदिवासियों से दुकान लगाने के न्यूनतम रुपए लिए जाते थे किंतु इस वर्ष नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा एक दुकान से एक हजार रुपए लिए गए l कुछ लोगों से दो हजार रुपए एवं तीन हजार रुपए तक लिए गए l नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से रुपए वसूले जा रहे थे जिसका विरोध आदिवासी दुकानदारों ने एवं आसपास के दुकानदारों ने किया गया नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है और ना ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने ज्यादा रुपए वसूली करने के आदेश दिए थे l

Continue With Google
Comments (0)