नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 में बनाई गई नाली में इंजीनियर और ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से निर्माण कार्य किया गया। लगभग 100 फीट नाली ज्यादा बना दी गई। उद्देश्य था की बारिश का पानी सड़क के बजाय नाली से निकले, लेकिन नगर पालिका के लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी समस्या का हल हो ना सका। अंडरलाइन नाली बनाने में इंजीनियर ने ध्यान नहीं दिया और ठेकेदार द्वारा जैसा बनना चाहिए ,वैसा नहीं बनाया। अधिकारियों एवं ठेकेदार के लापरवाही का खामियाजा अब रहवासियो को उठाना पड़ रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि नाली का निर्माण कार्य जब हो रहा था एक भी दिन इंजीनियर या नगर पालिका का कोई भी कर्मचारी देखने को नहीं आया था l इंजीनियर के इशारे पर ठेकेदार ने मनमानी तरीके से नाली का निर्माण कार्य किया। जो आज वार्ड वासियों को भुगतना पड़ रहा है रोड पर पानी बह रहा है ।

 

पीर बाबा की टेकरी से पानी बहकर हमेशा बारिश का पानी आता था और रोड से इस पाठ से उसे पर अंदर पाइप डाला हुआ था। ठेकेदार द्वारा नई निर्माण कार्य में उसे पाइप को भी बंद कर दिया गया ।

नगर पालिका के अधिकारी नगर की निर्माण कार्यों में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इंजीनियर से जब भी फोन पर चर्चा करो इंजीनियर बोलते हैं कि अभी कार्य बाकी है ठेकेदार द्वारा किया जाएगा किंतु ठेकेदार द्वारा कुछ भी नहीं किया जाता है वह अपने मनमानी तरीके से कार्य करके बोलता है कि कार्य पूर्ण हो चुका है।

 

बाइट 01 उमेश पाटील वार्ड वासी 

बाइट 02 राजेश कुमार चौकसे वार्ड वासी