नेपानगर क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में शनिवार रात तेज हवा और आंधी से जमकर नुकसान पहुंचा है, आंधी तूफान से मुख्य रूप से केले की फसल प्रभावित हुई है ग्राम दरियापुर में रात करीब 3:00 बजे आंधी तूफान ने खेतों में खड़ी केले की फसल को उखाड़ फेंका है किसानों ने बताया कि कितनी मेहनत करने के बाद हमने अपने खेतों में फसल तैयार की थी लेकिन आंधी तूफान ने अधिकांश पौधे उखाड़ फेक हैं जिससे हमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है उन्होंने रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर विधायक मंजू दादू को सूचित किया किसानों ने बताया कि हमने विधायक को सूचना देकर शासन से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की जिस पर विधायक दादू ने आश्वासन देते हुए कहा कि मेरे द्वारा तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी नेपानगर को इस संबंध में शिकायत दी जा चुकी है जल्द ही प्रभावित क्षेत्र का पटवारी द्वारा मवायना किया जाएगा सभी को यथोचित मुआवजा दिलाएंगे।

 

1 , गुड्डू कीर किसान के 20 हजार केले के पौधे गिर गए हैं 

2 , प्रेम सिंह चौहान किसान के 15 हजार केले के पौधे गिर गए l

3 , मनोज महाजन किसान के 5 हजार केले के पौधे गिर गए l 

4 , अजय कीर किसान के 5 हजार केले के पौधे गिर गए 

 5 , सुंदरलाल मोहन उप सरपंच की 5 हजार केले के पौधे गिर गए 

6 , नयन किस की 25 हजार केले के पौधे गिर गए

 

बाइट 01 गुड्डू कीर किसान दरियापुर 

 

बाइट 02 नयन किसान दरियापुर