होली में हुड़दंगियों पर पुलिस रखेंगी पैनी नजर, नियम तोड़ने वालों पर होगी शक्त कार्रवाई,टी. आई. परिहार।
मुलताई। आगामी होली त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है, जिसको लेकर कल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई हैँ।थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि होली त्योहार के दौरान हुड़दंग और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट बाइक चलाने, ट्रिपल सीट सवारी करने तथा बाइक से पटाखे फोडनें एवं होली त्योहार पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें नगर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी और लगातार गश्त करेगी।
थाना प्रभारी ने विशेष रूप से चेतावनी दी कि यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते पाया गया तो उसके अभिभावकों के खिलाफ शक्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार शांति, सौहार्द और सुरक्षित तरीके से मनाएं तथा नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

Continue With Google
Comments (0)