नई सड़क खोद कर पाइप लाइन डालने का विरोध,वार्डवासी सहित पार्षद नें जताया विरोध।
मुलताई। नगर के महावीर वार्ड में विगत दिनों कायाकल्प योजना अंतर्गत लाखों रूपए क़ी लागत से बनी सड़क कों खोद कर नई पाइप लाइन डालने पर विवाद क़ी स्थिति निर्मित हो गई है, जिसको लेकर अब वार्डवासियों सहित पार्षद वंदना नितेश साहू भी विरोध कर रहे हैँ। पार्षद नें मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी से शिकायत क़ी हैँ।,जिसमे बताया गया हैँ कि नगर पालिका उपयंत्री योगेश अनेराव द्वारा 100 मीटर सड़क खोद कर पाइप लाइन डालने का कार्य प्रारम्भ किया गया हैँ। आठ माह पूर्व बनी सड़क कों खोदना अत्यंत गंभीर मामला हैँ।बताया जा रहा हैँ कि उक्त मामले का विरोध होने पर फिलहाल काम कों रोक दिया गया हैँ।महावीर वार्ड पार्षद वंदना नितेश साहू का कहना हैँ कि नगर पालिका अधिकारियों कों जनता के टैक्स से बनी सड़क कों खोदे बिना शुद्ध जल उपलब्ध कराने का काम करना चाहिए।

Continue With Google
Comments (0)