ग्राम सांडिया में भीषण आगजनी, पशु कोठे सहित खेतों की जली नरवाई
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम सांडिया में आज दोपहर लगभग 1:50 बजे विनायक बुजाडे के खेत स्थित पशु कोठे में अचानक भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कोठे में मौजूद 5 मवेसी आग की चपेट में आने से घायल हो गए।
देखते ही देखते आग आसपास के खेतों तक पहुंच गई, जिससे खेतों की नरवाई, भूसा एवं पेड़ जलकर खाक हो गए। आगजनी की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही नगर पालिका के दोनों फायर वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
फायर टीम द्वारा लगातार मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया ताकि आग अन्य खेतों तक न फैल सके।
आग बुझाने में फायर टीम के ड्राइवर मनोज सिंह, धनराज पवार, गिरीश पिपले, विजय बडघरे एवं सुमित पूरी सक्रिय रूप से लगे हुए थे।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, ग्रामीणों एवं फायर कर्मचारियों की मदद से स्थिति नियंत्रित करने के प्रयास किए गए।

Continue With Google
Comments (0)