मंडी प्रशासन ने व्यापारियों को मंडी में बने टीन सेडो को तीन दिन में खाली करने का नोटिस जारी किया था जिसके विरोध में व्यापारियों ने खरीदी बंद करने का किया ऐलान कर दिया जिसके बाद किसान व्यापारियों के समर्थन में आ गए जिला प्रशासन की बैठक में व्यपारियो को फौरी राहत मिली

 

 

हरदा कृषि उपज मंडी प्रबंधन ने हरदा में व्यापारियों को तीन दिन के भीतर मंडी में बने टीन सेड में रखी फसल को खाली करने का नोटिस जारी किए था जिसके बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। नोटिस में निर्धारित समय सीमा के भीतर सेड खाली नहीं करने पर संपत्ति राजसात करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नोटिस से नाराज व्यापारियों ने मंडी बंद करने का ऐलान कर दिया और किसानों से फसल खरीदना भी बंद कर दिया। मंडी में विवाद की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक की बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और आपत्तियां प्रशासन के सामने रखीं। प्रशासन द्वारा समझाइश दिए जाने के बाद व्यापारियों को कुछ राहत दी गई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

हरदा एसडीएम अशोक डेहरिया आ ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मंडी की सीटों को निर्धारित समय सीमा के भीतर खाली करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन के आदेशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। साथ ही किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए व्यापारियों से फसल खरीदी का कार्य भी लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।