जल तृप्ति योजना अंतर्गत नगर में लगे वाटर एटीएम तीन दिन से बंद,ठेकेदार नें नपा कों नहीं दी सूचना।

भीषण गर्मी में नागरिकों और दुकानदारों कों नहीं मिल रहा पानी।

मुलताई। नगर पालिका द्वारा जल तृप्ति योजना अंतर्गत वाटर एटीएम लगाने का ठेका नगर के ही एक ठेकेदार कों दिया गया था, जिसके द्वारा नगर में विभिन्न जगहों पर वाटर एटीएम लगाए गए थे जो नागरिकों को ठंडा आरओ यूवी वाला पानी उपलब्ध करा रहा था।
विगत तीन दिनों से नगर में लगे सारे वाटर एटीएम बंद पड़े है, जिससे नागरिकों कों भारी असुविधा हो रही है।
नागरिको का कहना है कि गर्मी का मौसम चल रहा है,नगर में भीषण गर्मी पड़ रही है वही ऐसे में वाटर एटीएम बंद होने से उन्हें बड़ी समस्या हो रही है।
वही दुकानदारों नें बताया कि तीन दिनों से पानी उपलब्ध नहीं होने से घर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है।
इस विषय में नपा उपयंत्री योगेश अनेराव से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि वाटर एटीएम बंद होने की सूचना ठेकेदार द्वारा नहीं दी गई है, वही ठेकेदार से जब उपयंत्री नें पूछा तो जानकारी मिली कि वाटर प्लांट का कंप्रेसर खराब होने से यह स्थिति निर्मित हुई है।
अब ऐसे में सवाल उठता है कि जब तीन दिनों से प्लांट का कंप्रेसर खराब हुआ है तो ठेकेदार द्वारा नपा अधिकारियों को सूचना क्यों नहीं दी गई???