सीएमओ शिवी उपाध्याय ने किया 10वीं अंग्रेजी प्रश्न पत्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक

पलेरा। नगर परिषद पलेरा की मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय द्वारा कल्पना हाईर सेकेंडरी स्कूल, पलेरा में आयोजित कक्षा 10वीं के अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया। यह परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर प्रश्न पत्र वितरण, विद्यार्थियों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था एवं परीक्षा की गोपनीयता का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर मौजूद केंद्राध्यक्ष एवं स्टाफ से परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।
निरीक्षण में पाया गया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है। विद्यार्थियों द्वारा भी अनुशासन के साथ परीक्षा दी जा रही थी।
सीएमओ शिवी उपाध्याय ने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन के सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनी रहे।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर एवं शांत वातावरण में परीक्षा दिलाना प्राथमिकता है। इस दौरान विद्यालय स्टाफ एवं परीक्षा से संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।