नगर परिषद पलेरा में “संकल्प से समाधान” शिविर आयोजित, आवेदनों का त्वरित निराकरण जारी
पलेरा। नगर परिषद पलेरा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय के निर्देशन में “संकल्प से समाधान” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना रहा।
इस दौरान शिविर में नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छता, पेयजल, राजस्व एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रकरण शामिल रहे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय के निर्देशन में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
नगर परिषद द्वारा आयोजित इस शिविर से आम नागरिकों में उत्साह देखा गया तथा उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
Continue With Google
Comments (0)