गौतम अडाणी के जन्मदिवस पर जे.पी. थर्मल पावर प्लांट सिरचौंपी में रक्तदान शिविर का आयोजन

बीना, जिला सागर: जे.पी. थर्मल पावर प्लांट, सिरचौंपी में पावर प्लांट के चेयरमेन गौतम अडाणी के जन्मदिवस के अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व अडाणी फाउंडेशन ने किया, जिसमें सिविल अस्पताल बीना, जिला अस्पताल सागर, और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और कर्मचारियों का सहयोग रहा।

इस "रक्त-क्रांति रक्तदान शिविर -76" में 305 रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया और रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत वाइस प्रेसिडेंट बी के पांडा, पावर प्लांट स्टेशन प्रमुख हरीश पांडे, एच आर प्रमुख प्रवीण कुमार सिन्हा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा और माल्यार्पण से की गई।

रक्तदान और सम्मान समारोह

  • मनीष सिंघई को 106वीं बार रक्तदान करने पर "रक्त-क्रांति शतक रक्तवीर सम्मान" से नवाजा गया।
  • आराधना शर्मा को "रक्त-वीरांगना" सम्मान प्रदान किया गया।
  • डॉ वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने आरिफा बी को "उत्कृष्ट महिला सुरक्षा सम्मान" से सम्मानित किया।
  • कमल स्क्वायर को "उत्कृष्ठ सुरक्षा सम्मान" और राहुल फुसकेले जैन को "उत्कृष्ठ जीव-रक्षा सम्मान" प्रदान किया गया।
  • अडाणी फाउंडेशन को "उत्कृष्ठ समाजसेवा सम्मान" से सम्मानित किया गया, जिसे प्रवीण कुमार सिन्हा और पुष्पेन्द्र दांगी ठाकुर ने ग्रहण किया।

इस अवसर पर, डॉ वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपील की कि लोग अपने जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करें, जिससे गर्भवती माताओं और कुपोषित बच्चों की जान बचाई जा सके।

अंत में, मानव प्रबंधन प्रमुख प्रवीण कुमार सिन्हा और पुष्पेन्द्र दांगी ने सभी सहभागी राजनेताओं, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, कर्मचारियों और रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

विनीत-
डाॅ वीरेन्द्र सिंह ठाकुर
"संरक्षक" रक्त-क्रांति रक्तदान शिविर एवं आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी,
जिला अस्पताल सागर, जिला-सागर (म.प्र.)
मोबाईल नं. - 8889491234