*प्री-मानसून मेंटेनेंस के चलते  मंगलवार को अलीराजपुर शहर के अलग अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित*

*जानिये कब से कब तक बंद रहेगी बिजली*

 

अलीराजपुर। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्य के तहत मंगलवार 16 जून 2026 को 11 केवी अलीराजपुर शहर फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। यह जानकारी बिजली कंपनी के एई दुर्गेश चौहान ने दी।

उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक कुल 2 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान दाहोद नाका, झंडा चौक, तालाब फलिया, चौकी, बोहरा बाखल, एम.जी. रोड, चांदपुर नाका, पंचेश्वर मार्ग, पशुपति मार्ग, भगतसिंह मार्ग, शिवाजी मार्ग, डॉन बॉस्को रोड, सोरवा रोड, सुभाष मार्ग, पुरानी कलाली एवं दाहोद रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

*वहीं प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक कुल 4 घंटे के लिए*

बोरखड़, पुलिस लाइन बोरखड़, साई सिटी, दीपा की चौकी, लहर हॉस्पिटल एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि शटडाउन की समयावधि कार्य की आवश्यकता के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।