कट्ठीवाड़ा। शासकीय आदेश के बाद भी पंचायत स्तर पर आनंद उत्सव नहीं मनाने पर, मंगलवार को हिन्दू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार सुनील डावर को ज्ञापन देकर जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारीयों पर कार्यवाही करने की मांग की गई।
संगठन ने ज्ञापन में बताया कि 31 दिसंबर 25 को जारी राज्य सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पत्र क्रमांक 11319/प रा /F - 1/2025 के अनुसार 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव के आयोजन किए जाने के स्पष्ट निर्देश थे।
हिंदू जनजाति युवा संगठन के अनुसार न तो पंचायत स्तर पर कोई गतिविधियां की गई और नहीं ही क्लस्टर निर्माण किए गए। आनंद उत्सव के दौरान पारंपरिक खेल आयोजन के दौरान कबड्डी जैसे खेलो के आयोजन किए जाने चाहिए थे, किंतु किसी तरह की गतिविधियां नहीं आयोजित की गई।
संपूर्ण राज्य में आनंद उत्सव का क्रियान्वयन किया गया किंतु आलीराजपुर जिले में कहीं भी जमीनी क्रियान्वयन दिखाई नहीं देने के आरोप संगठन द्वारा लगाए गए।
युवा जनजाति संगठन के अनुसार आनंद उत्सव के लिए जारी 15000₹ से लगाकर 50000₹ तक के बजट का प्रावधान था, जिसकी उचित जांच की जाना जरूरी है। आनंद उत्सव की गतिविधियों के फोटो और आवश्यक जानकारी सरकारी पोर्टल पर लगाने की प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया गया।
ज्ञापन में मांग की गई है कि योजना के क्रियान्वयन और बजट के आवंटन के दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर उनकी जवाबदेही तय की जाए।
इस अवसर पर वेर सिंह चौहान, हर सिंह कनेश, संतोष चौहान, मुकेश तोमर, वीरू, दिलीप, अरुण चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue With Google
Comments (0)