बिजुरी।  नगर मे पेयजल की समस्या को लेकर नगरपालिका बिजुरी वार्ड नं 10 के पार्षद जय कुमार व कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष बिजुरी द्वारा उपक्षेत्रीय प्रबंधन कार्यालय बिजुरी के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी का कहना है कि कॉलरी द्वारा हमारे क्षेत्र से कोयला उत्खनन कर हमारे क्षेत्र को खोखला कर दिया गया जिससे पूरे नगर मे जल संकट का सामना करना पड़ रहा है और अचानक नगर में पानी सप्लाई को बंद कर दिया गया जिन मांगे को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया और जल्द से जल्द पानी सप्लाई को चालू करवाने की मांग की गई।