शादी से लौट रही कार 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 लोग गंभीर घायल

 

*पांढुर्णा*: क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सभी घायल *आठनेर, जिला बैतूल* के निवासी हैं। ये सभी लांघा से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे खाई में जा गिरा।

 

*घायलों के नाम*:  

1. रूपेश डोंगरे  

2. प्रमोद खरे  

3. मंडा डोंगरे  

4. अंजली डोंगरे  

5. किरण डोंगरे  

6. काजल खरे  

7. अक्षय डोंगरे  

 

*स्थिति*: दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सभी को सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

*रेस्क्यू*: घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है।

 

*जांच*: फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन का बैलेंस बिगड़ना दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा हैं