गुरुवार सुबह खकोरा घाट पर झांसी की खनिज टीम ने अचानक छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

छापे के दौरान नावों पर लगे लिफ्टरों को लेकर संचालक आनन-फानन में छतरपुर जिले की सीमा की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही छतरपुर खनिज विभाग भी सक्रिय हो गया।

खनिज अधिकारी अमित मिश्रा के नेतृत्व में मुनेंद्र पटेल सहित टीम ने सीमा में घुसे लिफ्टरों को पकड़कर जब्त कर लिया। जब्त लिफ्टरों को थाने में सुरक्षित रखवाया जा रहा है।

⚖️ अब राजनीतिक रंग लेने लगा मामला

कार्रवाई के बाद मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, टीकमगढ़ के रेत माफिया एक कांग्रेस विधायक की शरण में पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके इशारे पर कुछ जनप्रतिनिधियों के समर्थकों द्वारा छतरपुर खनिज विभाग पर दबाव बनाया जा रहा है कि जब्त लिफ्टरों को छोड़ दिया जाए।

अब देखना यह होगा कि खनिज विभाग इस दबाव के बीच क्या रुख अपनाता है—नियमों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रखता है या दबाव में निर्णय बदलता है।