हैंडपंप और बोरिंग से निकल रहा लाल-काला, दूषित पानी  फसलें हो रही बर्बाद , पेयजल संकट हो गया पैदा , ग्रामीणों को प्रदूषित पानी का उपयोग करने लिए ग्रामीणों को होना पड़ रहा मजबूर ।

 बड़वानी :- बोरिंग और हैंडपंप से हल्का लाल और काले रंग का पानी निकल रहा है। मामला पानसेमल तहसील के रामा फलिया गांव का है। जहां पानी अब ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। हॉलाकि
यह पानी न केवल पीने के लिए अनुपयोगी है, बल्कि खेती के लिए भी खतरा बन गया है। ऐसे में ग्रामीण और किसान इस दूषित पानी के कारण गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय किसान ने बताया कि पिछले करीब वर्ष से उनके खेत और आसपास के ट्यूबवेल से इस तरह का पानी निकल रहा है। इस तरह से निकलने वाले पानी के कारण उन मक्का की फसल खराब हो चुकी है। वही परिवार और ग्रामीण अब पेयजल के लिए दूसरे खेतों और स्रोतों पर निर्भर हैं, जिससे उनमें बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है।
किसानों ने यह भी बताया शिकायत के बाद भी विभाग जांच के लिए नहीं आए।  वही इस मामले को लेकर
तहसीलदार ने भी इस पानी को पीने योग्य नहीं माना है। उन्होंने PHE विभाग के साथ मिलकर समाधान के प्रयास की बात कही है। हालांकि, एक साल बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। हॉलाकि
विशेषज्ञों का मानना है कि पानी का लाल या काला रंग जमीन में आयरन, मैंगनीज या अन्य रासायनिक तत्वों की अधिकता का संकेत हो सकता है। ये तत्व लंबे समय में स्वास्थ्य और फसलों दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।