फसल नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंच विभागों का दल
बड़वानी:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गत 24 घंटों के दौरान हुई असमय बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान को लेकर कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को राजस्व, कृषि और उद्यानिकी विभाग की संयुक्त टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर खेतों का निरीक्षण शुरू किया।
जिले में बड़वानी, अंजड़, ठीकरी, पानसेमल तहसील में मुख्यत मक्का सहित केला, पपीता की फसल को नुकसान पहुंचा हैं। राजस्व विभाग की टीम द्वारा कृषि और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा सरपंचों के साथ विभिन्न ग्रामों जैसे रेहगुन, सजवानी, लोनसरा, बालकुआ, तलवाड़ा बुजुर्ग, धनोरा, भातकी, आमझिरी, मल्फा, खेतिया, मलगांव आदि का सर्वे कार्य किया। दल द्वारा फसलों की क्षति का आंकलन व नेत्रांकन विधि द्वारा अनुमानित प्रारंभिक क्षति का आकलन लगाया जा रहा है। जिसके बाद वास्तविक क्षति का आकलन फसल कटाई प्रयोग द्वारा कर स्थिति अनुरूप नियमानुसार आर्थिक सहायता का लाभ प्रदाय किया जाएगा।

Continue With Google
Comments (0)