बड़वानी :-जिलेभर में गणगौर पर्व की धूम जारी रही इस दौरान सोमवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रथों को शिरोधार्य कर झामरिया बाग लेकर पहुंचे। इस दौरान जवारों का पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की। किसी ने माता जवारों का विसर्जन कर विदाई दी, तो किसी ने एक और दिन के लिए रथ रोके। वहीं माता मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। पर्व को लेकर पुलिस व यातायात अमला अलर्ट मोड पर तैनात रहा। झामरिया मार्ग पर शाम से ही वाहनों का आवागमन रोका गया। जबकि पुराना कलेक्टर कार्यालय के सामने नवनिर्मित सीसी रोड से माता के रथों की आवाजाही के लिए कुछ समय के लिए मार्ग खोला गया।

Continue With Google
Comments (0)