बिजली विभाग की सख्त कार्रवाई: बकायेदारों के खिलाफ अहम कदम
रिपोर्ट: बसीम उददीन
श्यामपुर (सीहोर)
सीहोर जिले के अहमदपुर डीसी क्षेत्र में बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग का लक्ष्य मार्च माह में राजस्व वसूली को पूरा करना है, जिसके लिए बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
बिजली विभाग के अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं पर करीब 3 करोड़ रुपये का और मोटर पंप कनेक्शनों पर लगभग ढाई करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इस बकाया राशि को वसूलने के लिए विभाग ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- करीब 10 मोटर साइकिल और 3 मोटर पंप किए गए जब्त।
- अहमदपुर, खाईखेड़ा, चरनाल, मानपुरा, और कसारखेड़ी गांवों में की गई कार्रवाई।
बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर ने स्पष्ट किया कि बकाया वसूली का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और बिजली बिल नहीं भरने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से बकायदारों में हड़कंप मंच गया है, और सभी उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल चुकाने की सलाह दी जाती है।
इनका कहना : शिवराम सिंह विधुत विभाग अहमदपुर प्रभारी
मार्च माह में बिजली बिल बकायादारों को लेकर बिजली बिल वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है बकायादार बिजली उपभोक्ताओं से अपील है की कार्रवाई से बचने के लिए बकाया बिजली विल शीघ्र ही जमा करे,

Continue With Google
Comments (0)