ओंकारेश्वर...

ओंकारेश्वर के निकट ग्राम भोगांव में कल दोपहर बिजली की 11 केवी की लाइन टूटने से खेत में आग लग गई। तीन किसानों की 4 से 5 एकड़ गेहूं की फसल चलकर खाक हो गई। खेत गांव से लगे हुए थे । आग की लपटे देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। इसी बीच किसी ने फायर स्टेशन ओंकारेश्वर को सूचना दी । जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग पर बाबू का लिया गया था । ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। यदि गांव में आग लग जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भोगावां में निर्भयसिंग , विक्रम सिंग , हरेसिंग दरबार के खेत में 11 केवी लाईन का तार टूटने से गेहूं की 7 एकड़ फसल जल गई । ग्रामीणों ने विद्युत मण्डल से विद्युत लाइनों पर ध्यान देने की मांग की।