खकनार
नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक जन जन के ह्रदय में अपना विशेष स्थान रखने वाले आदर्श नेता स्वर्गीय राजेंद्र दादु जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन विधायक जन सुविधा केंद्र खकनार में रखा गया इस अवसर पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल नेपानगर विधायक मंजू दादु , जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल जाधव सहित भाजपा के कार्यकर्ता ने जन नेता राजेन्द्र दादु जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर विधायक मंजू दादु द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए व अस्पताल में उपचाररत मरीजो से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मरीजो को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ्य लाभ की कामना की तथा पिताजी के आदर्श सेवा संस्कार एवं समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेँगे

Continue With Google
Comments (0)