नगर पालिका ने मुखर्जी चौक पर लगवाई एलईडी स्क्रीन 

∆ पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने रिमोट दबाकर किया शुभारंभ 

 

गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा में शनिवार कि शाम नगर पालिका द्वारा मुख्य बाजार में 10 वाय 13 साइज की एचडी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। जिसका मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पं. गोपाल भार्गव ने रिमोट का बटन दबाकर लोकार्पण किया। एवं कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा अतीत के मनोरंजन के साधनों में रेडियो,रामलीला सहित अपने पुरानी यादों को साझा किया गया। साथ ही कहा गया कि इस अत्याधुनिक स्क्रीन से नगरवासियों के मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय व्यवसायों और संस्थाओं के विज्ञापन प्रसारण के उद्देश्य से स्थापित की गई है। इस पहल से न केवल नगर के लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उपयोगी संदेश सहज रूप से प्राप्त होंगे,बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी अपने उत्पाद एवं सेवाओं के प्रचार-प्रसार का एक सशक्त माध्यम मिलेगा। स्क्रीन पर नगर के मुख्य चौक चौराहे शासकीय भवन,पार्क साथ ही नगर के प्रमुख स्थलों को दिखाए जा रहे हैं। साथ ही इस स्क्रीन के माध्यम से शासन कि योजनाओं और नगर में संचालित कार्यों सहित सौंदर्याकरण को इस स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जा रहा है। 

नगर के नागरिकों का कहना है एलईडी स्क्रीन लगने से सभी के लिए काफी उपयोगी है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, सीएमओ धनंजय गुमास्ता,रामकिसुन सोनी, मालगुजार जगदीश नायक,के.के नायक,किराना व्यापारी गुड्डल अग्रवाल,शिवदत्त शुक्ला,सहित गणमान्य नागरिक पार्षदगण,व्यापारी सहित आमजन मौजूद रहे।