पीएम का राष्ट्र के नाम संदेश पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने देखा नारी शक्ति के साथ लाइव 

 

गढ़ाकोटा । सागर जिले के गढाकोटा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने निवास गणनायक पर बड़ी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति के साथ लाइव देखा। नारी शक्ति अधिनियम के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा "राष्ट्र के नाम" संदेश का लाइव प्रसारण उपस्थित मातृशक्ति के साथ विधायक पं.गोपाल भार्गव एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता मनोज तिवारी ने सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर गोपाल भार्गव ने कहा कि नारी सम्मान पर सवाल उठाना,सिर्फ एक कानून का विरोध नहीं बल्कि देश की आधी आबादी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने यह साफ कर दिया है कि उनके लिए महिलाओं का सशक्तिकरण प्राथमिकता नहीं है।आज की जागरूक नारी सब देख रही है, समझ रही है,और समय आने पर कड़ा जवाब भी देगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रहीं।