नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी बने मददगार
गढाकोटा। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति से अपील है कि वे भी ऐसे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अवश्य आगे आएं। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गढ़ाकोटा के रामवार्ड निवासी बेटा यश भट्ट पिता गोविन्द भट्ट से मुलाकात हुई, यश जन्म से ही दिव्यांग है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पिछले 10 वर्षों से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संघर्ष कर रहा था।
हमने पूर्व दिनों में बेटा यश को आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र सौंपकर आगे की प्रक्रिया प्रारंभ करवाई थी। आज सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात यश को उसके घर पहुँचकर दिव्यांग प्रमाण पत्र (UDID कार्ड) सौंपा। अब न. पा. परिषद के माध्यम से बेटा यश को ₹600 प्रतिमाह पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगी। यश और उसके परिवार के चेहरे पर आई खुशी और संतोष वास्तव में अमूल्य है। यह प्रयास केवल एक दस्तावेज देने का नहीं, बल्कि एक जरूरतमंद को उसका अधिकार दिलाने का छोटा सा प्रयास है।

Continue With Google
Comments (0)