दो दिन पूर्व खंडहर मकान मे मिले युवती के क्षत विक्षत शव की शिनाख्त कर अंधी हत्या के आरोपी को जैतहरी पुलिस ने 48 घंटे मे किया गिरफ्तार ,
घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल एंव युवती का मोबाईल आरोपी से बरामद
जैतहरी। सूचनाकर्ता रामखेलावन राठौर पिता स्व.लल्लू लाल राठौर निवासी जैतहरी ने सूचना दिया कि वह जैतहरी मे रहता है ग्राम गुंवारी मे उसका पुराना मकान एंव खेती बाडी है जिसकी देखरेख के लिये समय-समय पर जाता रहता है । दिनांक 15/03/26 को सुबह जब वह अपने पुराने खंडहर मकान ग्राम गुंवारी के पास अपनी खेती एंव पेड पौधे देखने गया तो खंडहर मकान से काफी दुर्गंध आ रही थी, आसपास मवेशी चरा रहे व्यक्तियो को बुलाकर देखने गया तो मकान के कमरे मे सडी गली अवस्था मे लाश पडी मिली और नजदीक जाकर देखा तो लाश के पास काले रंग की जूती, पर्स पडा है,हाथ एंव पैर के पंजे नही दिख रहे है हाथ पैर का मांस सड गल चुका है । पहना हुआ कपडा गाउन जैसा दिख रहा चेहरा पर कपडा लिपटा हुआ है पहनावा से लग रहा है कि महिला अज्ञात करीब 25 वर्ष की होगी । सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर मौके पर मर्ग कायम कर जाँच मे लिया गया । प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद होने से गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती उर् रहमान द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया । मौके पर श्रीमान एसडीओपी महोदय पुष्पराजगढ नवीन तिवारी, फोरेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी शहडोल द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का मुआयना किया गया। जाँच के दौरान शव के पास मिले पर्स ,घडी , जूती ,कपडो तथा थाना जैतहरी मे दिनांक 18.02.26 को दर्ज लंबित गुमशुदा के तस्दीक एंव उसके परिजनो के आधार पर शव की पहचान काजल पुरी पिता सुखीराम पुरी उम्र 24 वर्ष निवासी लपटा के रूप मे की गई । मौके की प्रारंभिक कार्यवाही एंव क्षत विक्षत शव का बारिकी से निरीक्षण कर शव का सीएचसी जैतहरी मे डॉक्टर टीम के द्वारा शव का पीएम कराया गया । शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मे डॉक्टर द्वारा प्रथम दृष्टया मृतिका की मौत सिर मे आयी चोटो से होना बताया । मृतिका काजल के परिजनो ने जानकारी दिया कि लडकी काजल पुरी किसी रवि उर्फ ठाकुर साहब लडके से प्यार करती है, दिनांक 17.02.26 को भी उस लडके से फोन पर बात करती हुई कालेज अऩूपपुर जाने का कहकर निकली थी । वह लडका उससे शादी करने से मना कर रहा है । उसी दिन से उसका मोबाईल बंद आ रहा है । परिजनो ने बताया कि हमे शंका है कि उसी लडके ने उसके साथ कुछ घटना कारित किया है और उसकी हत्या करके गुंवारी के सुनसान जंगल मे खंडहरो मे हत्या को छुपाने के लिये शव को छोड दिया है । जानकारी के आधार पर सायबर तकनीक का सहयोग प्राप्त कर मृतिका के मोबाईल नंबरो की सीडीआर विश्लेषण , शॉर्ट पीएम रिपोर्ट एंव जाँच मे आये तथ्यो के आधार पर प्रथम दृष्टय़ा आरोपी रवि उर्फ ठाकुर साहब उर्फ चन्द्रभान राठौर द्वारा प्रेम प्रसंग छुपाने के लिये सुनसान जगह मे ले जाकर मृतिका की हत्या करना पाया गया । उक्त मर्ग जाँच पर से अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना किया गया है । दौरान विवेचना आरोपी उक्त रवि उर्फ ठाकुर साहब उर्फ चन्द्रभान राठौर निवासी जैतहरी को दस्तयाब कर बारिकी से पुछताछ की गई जो जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि वह जैतहरी मे अपने नाना नानी के साथ रहकर कियोस्क सेंटर चलाता है। करीब 06 माह पूर्व मृतिका काजल से फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी, उसके बाद वह अक्सर दुकान पर कालेज संबंधी काम लेकर आती थी, तभी से जान पहचान होकर हमारी आपस मे मोबाईल फोन पर बातचीत होने लगी थी और एक दुसरे से प्रेम करने लगे थे जिसके बाद हमारे शारीरिक संबंध बनने लगे थे । काजल अक्सर मुझसे शादी करने का बोलती रहती थी । माह जनवरी 2026 से मृतिका उस पर विवाह करने का दबाव बनाने लगी जो आरोपी द्वारा जात बिरादरी का हवाला देकर शादी से इनकार किया तो काजल उसके घरवालो को प्रेम प्रसंग के बारे मे बताने की बात कहकर दिनांक 17.02.26 को उसके घरवालो से मिलने जैतहरी आने की बात बतायी तो आरोपी चन्द्रभान राठौर उर्फ रवि ने शादी एंव बदनामी से बचने काजल की हत्या करने की योजना बनाई । योजना के तहत दिनांक 17.02.26 को जब काजल अपने घऱ से कालेज जाने का कहकर जैतहरी आयी तो वह उसे अपने मोटरसाईकल मे बैठाकर ग्राम गुंवारी अपने नाना के सुनसान खंडहर मकान ग्राम गुंवारी मे ले जाकर उसके सिर मे पत्थऱ से मारकर उसकी हत्या कर दी साथ ही साक्ष्य छुपाने के लिये लडकी काजल पुरी के मोबाईल की सिम निकालकर तोडकर फेक दिया है एंव मोबाइल को कियोस्क दुकान मे छुपाकर रख लिया था । जैतहरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये मृतिका का मोबाईल फोन , घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकल आरोपी चन्द्रभान उर्फ ठाकुर साहब उर्फ रवि की दुकान से बरामद कर आरोपी को महज 48 घंटे मे गिरफ्तार किया गया है । आगे की विवेचना की जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)