ओरछा से भोपाल हेलीकाप्टर की मिलेगी सुविधा, हेलीकाप्टर मैन प्रशांत तिवारी ने दी जानकारी 

मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएम श्री पर्यटन हेलिकॉप्टर  सेवा कल से  ओरछा प्रारम्भ की जा रही है। आपको बता दे की यह हेलिकॉप्टर सेवा भोपाल से चंदेरी होते हुए ओरछा तक संचालित होगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बुजुर्गों, विदेशी पर्यटकों और समय की कमी वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। 
कई बार हेलीकाप्टर मैन के नाम से नवाजे गए प्रशांत तिवारी ने बताया की पीएम श्री हवाई सेवा ओरछा के धार्मिक एवं पुरातात्विक पर्यटन को नई दिशा देगा, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में देशी एवं विदेशी सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होंगी
कल प्रारम्भ होने जा रही इस सुविधा के लिए ओरछा हेलीपैड पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और वीआईपी दर्शन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिसमें अलग - अलग जगह केलिए अलग - अलग राशि निर्धारित की गई है, भोपाल से ओरछा: ₹6,500 प्रति सीट, भोपाल से चंदेरी: ₹5,500 प्रति सीट, चंदेरी से ओरछा: ₹2,750 प्रति सीट साथ ही स्थानीय (ओरछा/चंदेरी हेलीपैड पर शॉर्ट हॉप): ₹3,500 प्रति सीट रखी गई है।
यह सेवा सप्ताह के चुनिंदा दिनों में भोपाल–चंदेरी–ओरछा सेक्टर पर चलेगी, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।