कटनी। “लाड़ली बहना योजना” के नाम पर महिलाओं से किए गए वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर जोरदार आक्रोश दिखाया। पुरानी कचहरी चौक पर बड़ी संख्या में जुटीं महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर नारेबाजी की और तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व कर रहीं महिला कांग्रेस नेत्री सौम्या राँधेलिया ने सरकार को चेताया—या तो वादा निभाओ, या आंदोलन झेलो।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सौम्या राँधेलिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर माह 3000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन तीन साल बाद भी राशि 1500 रुपये पर अटकी है। महंगाई आसमान पर है और महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि करीब पाँच लाख महिलाओं के नाम पात्र सूची से काट दिए गए, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।
महिला कांग्रेस की स्पष्ट मांग है—नए पंजीयन के लिए तुरंत पोर्टल खोला जाए, फरवरी से राशि 3000 रुपये की जाए, और कटे हुए नामों को तत्काल पुनः जोड़ा जाए। चेतावनी दी गई कि मांगें नहीं मानी गईं तो अनवरत और उग्र आंदोलन होंगे।
मौके पर मौजूद नेताओं ने भाजपा की कथनी-करनी के फर्क को रेखांकित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल जुमला बनकर रह गया है। महिलाओं के हक पर डाका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोसूफ़ बिट्टू, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा, पूर्व महिला ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन, कमल पांडेय, विवेक पांडेय, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक, महिला पार्षद पैरवी बिट्टू अहमद, अर्चना विनीत जयसवाल, फ़ाहिमा अफताब अहमद, नीतू कपिल रजक, राहुल पटेरिया, ब्लॉक अध्यक्ष अजय जसवानी, प्रशांत जयसवाल, विनीत जयसवाल, राजेश जाटव, आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, सुरेंद्र राणा, सूर्यकांत कुशवाहा, नारायण निषाद, मीनाक्षी बालवी, कमलेश यादव, रश्मि अग्रवाल, हेमा शर्मा, माया चौधरी, मुमताज बानो, नीरा सोनी, प्रिया अग्रवाल, मीरा बर्मन, रूपा यादव, कांति चौबे, आरती चौधरी, रेखा गोएंका, अनुराधा निषाद, साक्षी सेन, साक्षी सिंह ठाकुर, वंदना मिश्रा, ज्योति द्विवेदी, कल्पना वर्मा, अनिता श्रीवास, जानकी मांगले, प्रतिभा बागरी, आरती ठाकुर सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
Continue With Google
Comments (0)