मध्य प्रदेश स्पेशल
‘वोट चोरी’ के आरोपों से गरमाई सियासत, मोदी सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला _ वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के जरिए लोकतंत्र की रक्षा का
October 28, 2026 05:08 PM
1 min read
8 views
1/1
*उमरिया*- ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का ऐलान किया है।जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक अशोक जगताप ने केंद्र सरकार,निर्वाचन आयोग और मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा दौर में लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निष्पक्षता चुनौती के घेरे में है।भाई अशोक जगताप ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और स्वतंत्र मीडिया अनिवार्य हैं,लेकिन आज इन दोनों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े कॉरपोरेट घरानों के बढ़ते प्रभाव से मीडिया की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है और पत्रकारिता का चौथा स्तंभ कमजोर पड़ रहा है। अडानी और अंबानी समूहों के पास बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया की निष्पक्षता और स्वतंत्र आवाज को बचाना आज बड़ी चुनौती बन गया है,मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग को घेरते हुए जगताप ने दावा किया कि महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे गरीब और वंचित वर्ग के लोग अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो लोकतंत्र कमजोर होगा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल गहराते जाएंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान जनता के मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में चलाया जा रहा है।
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google