बड़वानी-नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार की प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य उत्थान महाभियान (कुसुम) योजना का घटक (ब) प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के नाम से लागू की गयी है।
योजनांतर्गत सिंचाई प्रयोजन के लिए कृषकों की कृषि भूमि पर 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप स्थापना की जायेगी। जिले में वर्ष 2025-26 में विभाग द्वारा बनाए गए पोर्टल के माध्यम से योजना के तहत जिलें में कुल 1397 किसानों का पंजीयन किया गया जिसमें से 540 किसानो के द्वारा कृषक अंश जमा करने पर कार्यादेश (स्वीकृती) जारी किये गये है। जिले में 540 किसानों के खेतों पर सोलर पंप स्थापित किये जावेगे । 301 किसानों की ऋऋण स्वीकृति के आधार पर आगामी 01 माह में सोलर पंप स्थापित किया जावेगा। सोलर पंप लगाने पर किसानों को 90 प्रतिशत तक का अनुदान एवं 10 प्रतिशत कृषक अंश राशि जमा की जाना है।