जल गंगा संवर्धन अभियान : हैंडपंपों को मिल रही रंगों से पहचान

बड़वानी:-जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिला प्रशासन, नगरीय निकायों और पंचायत द्वारा एक विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत चालू हैंडपंप को हरे रंग से, सुधार योग्य या रिचार्ज योग्य हैंडपंपों को पीले रंग तथा बंद हैंडपंप को लाल रंग से रंगकर कोडिंग किया जा रहा हैं। अभियान का उद्देश्य गर्मी में लोगों को पेयजल उपलब्धता में असुविधा न हो। वहीं जिलेभर की निकाय अधिकारियों को को निर्देशित किया हैं कि वे अपने क्षेत्रों के वार्डांे में सर्वे कर चालू हैंडपंपों की सूची अपडेट कर  तत्काल उनकी पेंटिंग का कार्य करे। वहीं जिस हैंडपंप में मामूली तकनीकी खराबी है, तो उसे सुधार कर उपयोग योग्य बनाए।