नव वर्ष मिलन समारोह में सम्मानित किए गए आंचलिक पत्रकार
कांग्रेस नेता तरुणेन्द्र द्विवेदी ने किया आयोजन * उमा महेश्वर गुरु मंदिर जवा में हुआ समारोह * जवा एवं त्योंथर तहसील के कई पत्रकार रहे सामिल
जवा:: विगत वर्षों की भांति कांग्रेस पार्टी के नेता तरुणेन्द्र द्विवेदी ने उमा महेश्वर गुरु गायत्री मंदिर में नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन कर जवा एवं त्योंथर तहसील अंतर्गत प्रिंट दृश्य एवं सामाजिक संचार माध्यमों के आंचलिक पत्रकारों को लेखनी - पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया।
नव वर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ आयोजक तरुणेन्द्र द्विवेदी ने समारोह में सामिल पत्रकारों को रोली चंदन लगाकर किया । पश्चात समारोह को जनपद पंचायत जवा के पूर्व अध्यक्ष एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी जवा के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुणेंद्र शेषर मिश्रा पूर्व कांग्रेस कमेटी जवा के अध्यक्ष रामनरेश तिवारी विहिप के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी एवं पत्रकार मनोज शुक्ला राजेश्वर मिश्रा अरविंद मिश्रा पंकज मिश्रा सुशील पाठक तथा गौरव मिश्रा ने संबोधित करते हुए सभी को ईस्वी वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी।तथा अंचल के विकास में पत्रकारिता और पत्रकारों की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार रखे।
नव वर्ष मिलन एवं पत्रकारिता को सम्मानित करने की जवा की धरती पर जिस परंपरा का शुभारंभ तरुणेन्द्र द्विवेदी द्वारा वर्ष 2010 से किया गया और निरंतर जारी रखने के लिए तराई अंचल पत्रकार संघ जवा की ओर से अध्यक्ष मनोज शुक्ला संरक्षक राजेश्वर मिश्रा एवं उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने श्री द्विवेदी को धन्यवाद कहा। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर सिंह पटेल ने किया।
समारोह के आयोजन में महती भूमिका निभाई संकर्षण पाण्डेय और प्रवीण सिंह ने।
Continue With Google
Comments (0)