ग्राम पंचायत करमपुर: जमीन विवाद में 6 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
मौजा लामेंठी, थाना खिमलासा: बीना विधानसभा के ग्राम पंचायत करमपुर स्थित मौजा लामेंठी में खसरा नंबर 160 और 162 की जमीन को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। आरोप है कि सिद्धि, नीरज और नमिता रूपेश चौबे ने अपने रिश्तेदार अनुराग विदुआ से 6 लाख रुपये लेकर जमीन को 4 साल के लिए एग्रीमेंट पर दिया था। इस एग्रीमेंट की पुष्टि 12 मई 2025 को की गई थी।
इस वर्ष से एग्रीमेंट की अवधि शुरू होनी थी, लेकिन अनुराग विदुआ का आरोप है कि संबंधित पक्ष अब वही जमीन किसी अन्य व्यक्ति को देने का प्रयास कर रहा है। जब अनुराग ने विरोध किया तो उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई कि उनके 6 लाख रुपये खा लिए गए हैं और उन्हें जो करना है वह कर लें।
पीड़ित पक्ष का दावा है कि उनके पास एग्रीमेंट के मूल दस्तावेज और ऑनलाइन भुगतान के प्रमाण मौजूद हैं। अनुराग विदुआ ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि बिना दस्तावेज जांचे किसी भी प्रकार के लेन-देन में न पड़ें और सतर्क रहें ताकि धारा 318(4) के तहत किसी धोखाधड़ी का शिकार न होना पड़े।
मामला फिलहाल स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यदि पीड़ित पक्ष का पैसा या एग्रीमेंट की शर्तें नहीं मानी गईं, तो वे सागर एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए संबंधित आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए बाध्य होंगे।

Continue With Google
Comments (0)