मुंगावली- तहसील बहादुरपुर के ग्राम पंचायत जसैया के ग्राम कानीखेडी स्थित मध्यप्रदेश तीर्थ स्थल मां जानकी माता मंदिर करीला धाम में रंगपंचमी के अवसर पर लगने वाले तीन दिवसीय वार्षिक करीला मेला शनिवार को प्रारंभ हो गया है। यह मेला 09 मार्च 2026 तक चलेगा। तीन दिवसीय वार्षिक मेला के प्रथम दिवस काफी संख्या में श्रद्धालुगण करीला धाम पहुंच मां जानकी माता के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा मां जानकी माता से मन्नतें मांगी। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं द्वारा करीला धाम में नृत्यांगनाओं द्वारा बधाई नृत्य कराया गया।
जिला प्रशासन द्वारा करीला मेला में श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं मुहैया कराई गई है। श्रद्धालुओं के लिए मेला परिसर में सुगम आवागमन के लिए पार्किंग,विद्युत,सीसीटीव्ही,सुरक्षा,पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। साथ ही परिक्रमा,दर्शन व्यवस्था, मेला परिसर में चिकित्सा व्यवस्था की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई है। मेला परिसर में दुकानों का सुव्यस्थित ढंग संचालन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए मेला परिसर में बडे-बडे झूलें एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें लगाई गई है।

Continue With Google
Comments (0)