नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षित वापसी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान सफल
लिधोरा- पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लापता बालिका सकुशल दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार
संवेदनशीलता और तकनीकी समन्वय से वर्ष 2026 में पुलिस ने 36+ नाबालिगों की सुरक्षित घर वापसी
जिले में गुमशुदा नाबालिगों की शीघ्र खोज एवं सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए गुम नाबालिगों की तलाश कर उन्हें सकुशल परिजनों तक पहुंचाएं।
इसी क्रम में दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना लिधौरा क्षेत्र से एक फरियादी द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रकरण में थाना लिधौरा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🔶 तकनीकी एवं मुखबिर सूचना से मिली सफलता
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से सतत प्रयास करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। दस्तयाबी के उपरांत बालिका के कथन एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर प्रकरण में संबंधित धाराओं का इजाफा किया गया।
🔶 आरोपी की गिरफ्तारी
प्रकरण में आरोपी कम्मोद पिता पप्पू आदिवासी को दिनांक 18 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
🔶 नाबालिगों की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 के दौरान टीकमगढ़ पुलिस द्वारा अब तक 37 से अधिक नाबालिगों को विभिन्न राज्यों एवं शहरों से सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया जा चुका है। यह अभियान नाबालिगों की सुरक्षा एवं संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।
🔶 सराहनीय पुलिस टीम
इस कार्य में थाना प्रभारी लिधौरा उपनिरीक्षक संदीप चौधरी, उपनिरीक्षक मयंक नगायच (साइबर सेल), सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र दीक्षित, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रहमान खान (साइबर सेल), आरक्षक सुनील साहू, आरक्षक दिलीप निगम, महिला आरक्षक रोशनी, महिला आरक्षक दीक्षा एवं वाहन चालक बृजप्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।
टीकमगढ़ पुलिस नाबालिगों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
👉 टीकमगढ़ पुलिस — संवेदनशीलता, सतर्कता और सुरक्षा का विश्वास।

Continue With Google
Comments (0)