मण्डला में किराना दुकान पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक युवक की मौत
लोकेशन: मण्डला
रिपोर्टर: योगेश चौरसिया
मण्डला जिले के थाना घुघरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम घोरेघाट में 24 मई की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। नर्मदा बोरवेल के कर्मचारियों द्वारा मामूली विवाद को लेकर बुलाए गए गुंडों ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का विवरण
घोरेघाट में नर्मदा बोरवेल की मशीन बोरिंग का कार्य कर रही थी। इसी दौरान बोरवेल के कुछ कर्मचारी शराब के नशे में स्थानीय किराना दुकान पर पहुंचे और सामान ले लिया। जब दुकान संचालक संतोष पड़वार ने पैसे मांगे, तो कर्मचारी गाली-गलौज पर उतर आए।
मंडला से बुलाए गए गुंडे, हथियारों से किया हमला
विवाद बढ़ने पर बोरवेल कर्मचारियों ने मंडला से 6 फोर व्हीलर गाड़ियों में भरकर गुंडों को बुला लिया। गांव में पहुंचते ही इन बदमाशों ने संतोष पड़वार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। संतोष का भाई अनिल पड़वार भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
महिलाओं और बच्चों पर भी हमला
हमलावरों ने परिवार के अन्य सदस्यों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, को बेरहमी से पीटा। इस घटना से पूरे परिवार में हताशा और दहशत फैल गई।
अस्पताल में तनाव, परिजनों का विरोध
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी में भर्ती कराया गया है। मृतक अनिल पड़वार का शव भी अस्पताल में रखा गया है। मृतक के भाई अशोक पड़वार ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।
पुलिस कार्रवाई
थाना प्रभारी पूजा बघेल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
बाईट्स
- अशोक पड़वार: म्रतक का भाई
- राजेश रघुवंशी: पुलिस अधीक्षक मण्डला
Continue With Google
Comments (0)