ओंकारेश्वर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12:35 बजे रवाना होकर 1:25 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगे।
ओंकारेश्वर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री गोमुख घाट एवं ब्रह्मपुरी घाट स्थित समापन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां संत दादा गुरु की मां नर्मदा परिक्रमा के समापन समारोह का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही मुख्यमंत्री भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ओंकारेश्वर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी भी ओंकारेश्वर पहुंचे हुए हैं। साथ ही मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी अपनी बेटी की नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने के समापन अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल रात ही ओंकारेश्वर पहुंच चुके हैं।