कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही के दिए निर्देश
21 जुलाई-साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने जिले के दूर दराज से आए 116 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग की ओर प्रेषित किया तथा विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में राज कुमारी त्रिपाठी पति स्व० ओमकार प्रसाद त्रिपाठी निवासी कंचनपुर थाना नौरोजाबाद ने पुत्र विवेक त्रिपाठी व्दारा भरण पोषण दिलाने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम बांधवगढ़ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में रामदयाल विश्वकर्मा सेवा निवृत्त हेल्पर डब्ल्यू आर डी ने डी पी एफ विभागीय भविष्य निधि का भुगतान एवं पेंशन चालू कराने, बालगोविंद सिंह ग्राम तेंदुहा ने वृध्दावस्था , दिव्यांग पेंशन दिलाने, संतोषी कुशवाहा मोहनपुरी ने शासकीय हाई स्कूल खलेसर ने मध्यान्ह भोजन के रसोइया पद मे रखें जाने, राम बाई ग्राम पंचायत नरवार 29 ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, दउवाराम सिंह ग्राम करकटी ने वृक्षारोपण कार्य चौकीदार का मानदेय दिलाने, कैलाश संत पनिका ग्राम करकेली ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, राम कुमार बैगा ग्राम सलैया ने फौती नामांतरण कराने, चंद्रशेखर रजक, कपिल रजक, सुनीता रजक, सरोज रजक अमरपुर ने मजदूरी का भुगतान कराने, कल्लू यादव धनवाही ने पुस्तैनी जमीन पर ग्राम पंचायत व्दारा सामुदायिक भवन बनाने, पवन कुमार गुप्ता ग्राम धनगी ने पीएम किसान सम्मान निधि की समस्यां से निजात दिलाने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव, तहसीलदार बांधवगढ दिलीप सोनी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments (0)