*नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी को पुलिस ने दबोचा *टीकमगढ़।* नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले आरोपी को बुडेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुडेरा पुलिस ने आरोपी अमर उर्फ राज खरे पिता ब्रजेंद्र खरे (25) निवासी नन्हीटेहरी को गिरफ्तार किया। फरियादी अशोक कुमार यादव ने 1 सितंबर को शिकायत की थी कि आरोपी ने न्यायालय में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए और कूटरचित फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी की। शिकायत पर थाना बुडेरा में अपराध क्र. 213/26, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को 5 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोष, मुन्नालाल प्रजापति, जितेन्द्र सिंह चंदेल सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।