बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे ‘बाबा’, ककरहा टोला-मझिगवां में बांटी राहत सामग्री
मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हुए समाजसेवी राम प्रकाश मिश्रा, जरूरतमंदों तक पहुंचाई खाद्य सामग्री
त्यौंथर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समाजसेवी राम प्रकाश मिश्रा ‘बाबा’ ने मानवीय पहल करते हुए ग्राम ककरहा टोला, मझिगवां पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे परिवारों के बीच पहुंचकर उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान राम प्रकाश मिश्रा ‘बाबा’ ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज का दायित्व है। जरूरतमंद परिवारों तक हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय सेवा और सहयोग ही सबसे बड़ा मानवीय धर्म है। राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों ने भी आभार व्यक्त किया।
समाजसेवी की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि बाढ़ जैसी विपरीत परिस्थितियों में पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर मदद करना मानवता की सच्ची मिसाल है।
Continue With Google