*गर्भवती महिला के लिए पुलिस जवान ने किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल* *टीकमगढ़।* ग्राम सूरजपुर, थाना बल्देवगढ़ निवासी एक जरूरतमंद गर्भवती महिला को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर पुलिस जवान सतीश शर्मा ने मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान किया। समय पर रक्त मिलने से महिला की जान बच सकी। सतीश शर्मा ने ड्यूटी के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज निभाते हुए समाज के सामने सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। उन्होंने साबित कर दिया कि पुलिस की वर्दी सिर्फ कानून की रक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए भी समर्पित है।