*केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने शिविर आयोजित*
*खरयानी पंचायत से करोदिया बसाहट में विस्थापित परिवारों का सर्वे कर पात्रता पर्ची एवं सदस्यों को जोड़ने के आवेदन लिए गए*
-------
केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत खरयानी पंचायत से करोदिया बसाहट में विस्थापित हुए परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न की पात्रता का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 05 सितंबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित कर सर्वे कार्य किया गया।
शिविर में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बिजावर सुगंध जैन, कम्प्यूटर ऑपरेटर नीलेश रावत, समिति प्रबंधक खरयानी समिति मोहन लाल पटेल तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता वृंदावन मिश्रा उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 4 पात्र परिवारों से नई पात्रता पर्ची जारी करने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं पूर्व से जारी पात्रता पर्चियों में 15 नवीन सदस्यों के नाम जोड़ने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए। प्राप्त सभी पात्र आवेदनों को एम राशन मित्र पोर्टल पर जोड़ा गया।
Continue With Google