*शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी, एरियर भुगतान में देरी पर जताया आक्रोश* *टीकमगढ़।* शिक्षक दिवस पर शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र.-02 के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार नापित के नेतृत्व में शिक्षकों ने लंबित एरियर भुगतान और कथित अनियमितताओं के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष नापित ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक पिछले तीन माह से एरियर भुगतान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। शिक्षक कार्तिक खरे ने बताया कि कुछ शिक्षकों के एरियर करीब आठ साल से लंबित हैं। करीम खान ने कहा कि शिक्षक दिवस से पहले भुगतान के लिए डीईओ और बीईओ से आग्रह किया गया था, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। शिक्षकों का आरोप है कि बीईओ कार्यालय से भेजे गए बिलों में विसंगतियों के कारण ट्रेजरी में आपत्ति लग गई और बिल अटक गए। महिला शिक्षिकाओं सविता नरवरिया, अनीता श्रीवास्तव, सीमा पुरोहित और अंजली ने भी नाराजगी जताई। शिक्षकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि दो दिन के भीतर एरियर भुगतान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश स्पेशल
*शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी, एरियर भुगतान में देरी पर जताया आक्रोश* *टीकमगढ़।* शिक्षक दिवस पर शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्
September 05, 2026 07:11 PM
1 min read
8 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google