बड़वानी- मध्य प्रदेश शिक्षक संघ भोपाल के निर्देश पर पूरे प्रदेश भर में शिक्षक संघ के सदस्य और अन्य शिक्षक साथी द्वारा टी ई टी के विरोध में क्षेत्रीय सांसद और विधायकों को ज्ञापन प्रस्तुत किया। लोकसभा के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री से चर्चा करेंगे। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी और प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि 30 वर्ष के दीर्घ सेवाकाल के बाद भी शिक्षकों की पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उसमें उत्तीर्ण नहीं होने पर सेवा से पृथक करने का प्रावधान है। इस संबंध में आज लोकसभा सांसद पटेल और विधायक राजन मंडलोई को शिक्षक संघ द्वारा ज्ञापन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, राज्य उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव संतोष मिश्र, कोषाध्यक्ष आलोक जोशी, संजय आवासीया, अशोक राठौड़, एलेक्स थॉमस, भगवान सिंह मेहरा, अखिलेश जोशी, सियाराम मोरे आदि शिक्षक उपस्थित थे।
टीईटी के विरोध में सांसद-विधायक को दिया ज्ञापन
ज्ञापन

Continue With Google
Comments (0)