मुलताई के युवा नेता कृष्णा दवंडे ने कि ईमानदारी की मिसाल पेश
मुलताई। कामथ रेल्वे ब्रिज के नीचे बीते दिन युवा नेता कृष्णा दवंडे को एक रियलमी कम्पनी का मोबाइल फोन मिलने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोबाइल संभवतः किसी राहगीर या यात्री का हो सकता है। जो यहां गिर गया या छूट गया हो। जो कृष्णा दवंडे को प्राप्त हुआ जिसको थाना मुलताई में लाकर पुलिस प्रशासन के सुपुर्द किया गया।
यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हुआ हो तो वह उचित पहचान बताकर थाना मुलताई से अपना फोन प्राप्त कर सकता है।इसी तारतम्य में चिखली कला के यश कौशिक का मोबाइल भी थाने से प्राप्त किया।कृष्णा दवंडे ने अपील करते हुए कहा है कि ऐसी जरूरत कि वस्तु किसी को भी प्राप्त होती है तो उसे पुलिस प्रशासन के सुपुर्द करना चाहिए जिसमें समाज में अच्छा संदेश जाए।

Continue With Google
Comments (0)