सीसी रोड के साइड से बाइक आवागमन शुरु करने की मांग, नपा पहुंचे व्यापारी
सवा माह से बंद हैं पुराना कलेक्टोरेट से पीएम कक्ष के बीच मार्ग, प्रभावित हो रहा व्यापार
बड़वानी :-नगर पालिका द्वारा शहर के पुराने कलेक्टर कार्यालय से लेकर पोस्टमार्टम के पास तक सीमेंटीकरण कार्य कराया जा रहा हैं। यह काम गत माह 12 फरवरी को शुरु हुआ था। अब रोड पर सीमेंटीकरण होकर पानी की तरी की जा रही हैं। वहीं गत माह से लगातार मार्ग पर पूरी तरह से आवागमन बंद रहने से यहां का व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हो रहा हैं। इस संबंध में मार्ग व्यापारी नगर पालिका पहुंचे और सीमेंटीकरण उपरांत मार्ग से बाइक की आवाजाही शुरु करने की मांग की। उक्त मार्ग पर मेडिकल दुकान, हेयर सेलून, खाद-बीज, नमकीन और अधिकांश ऑटो मोबाइल पार्टस की दुकानें संचालित होती है। ऐसे में व्यापार की दृष्टि से यह मार्ग काफी व्यस्त हैं। बावजूद बीते सवा माह से मार्ग पर आवागमन बंद रहने से दुकानदारों को आर्थिक नुकसानी झेलना पड़ रही हैं। मेडिकल व्यवसायी महेश यादव ने कहा कि गत माह निर्माण के दौरान हमारे द्वारा नगर पालिका से जल्द
निर्माण कार्य कराने की मांग की थी। साथ ही एक साथ मार्ग की दोनों पटरी निर्माण के लिए कहा था। वर्तमान में मार्ग पर सीमेंटीकरण काम हो चुका हैं। वहीं तीन-चार दिन बाद उक्त परंपरागत मार्ग से गणगौर माता के रथों की अगवानी होगी। ऐसे में नगर पालिका से मांग की हैं कि मार्ग पर तत्कालीन रुप से कम से कम बाइक की आवाजाही शुरु कराई जाए। जिससे व्यापारियों को भी राहत मिल सके।
*साइड पटरी से बाइक आवागमन शुरु कराएंगे*
नपा सीएमओ सोनाली शर्मा ने कहा कि उक्त मार्ग पर सीमेंटीकरण किया गया हैं। जिसको अभी दो सप्ताह भी नहीं हुए। नियमानुसार सीमेंटीकरण को सेट होने की अवधि 28 दिन निर्धारित हैं, ऐसे में मार्ग से अभी आवागमन शुरु करना संभव नहीं हैं। हालांकि दुकानों के सामने की पटरी से बाइक आवागामन शुरु कराने के लिए यातायात पुलिस को कहा हैं।

Continue With Google
Comments (0)