भीषण गर्मी में पक्षियों को सहारा: नर्मदापुरम नगरपालिका ने चलाया ‘नीर पखेरू’ अभियान
नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। कलेक्टर के निर्देशन में संचालित ‘नीर पखेरू’ अभियान के तहत नर्मदापुरम नगरपालिका परिसर में भी पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए नगरपालिका कार्यालय के बाहर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले सहित उपयंत्री, अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पानी से भरे सकोरे रखे गए।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष और सीएमओ ने नगरवासियों से अपील की कि वे भी अपने आसपास पेड़-पौधों, घर की छत, आंगन आदि स्थानों पर सकोरे रखें, ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यह छोटा सा प्रयास मूक प्राणियों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है।

Continue With Google
Comments (0)